CONGRESS नेता के अवैध मकान पर चला बुलडोजर, लाखों की सरकारी जमीन का था कब्जा

Author Picture
By Sharma Published On: December 22, 2020
CONGRESS

मुरैना। मध्यप्रदेश में भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस बीच आज कांग्रेस नेता जगदीश टैगोर के अवैध मकान पर निगम प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है।

चैना गांव के खेल मैदान की जमीन पर बने अवैध मकान पर बुलडोजर चलाकर निगम प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य जगदीश टैगोर ने लाखों रुपए की सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था।

 

पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के निधन पर एमपी में 3 दिन का राजकीय शोक  

 

वहीं अब हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भू माफियाओं के खिलाफ कड़े कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिसके तहत पुलिस और जिला प्रशासन की टीम लिस्ट बनाकर कार्रवाई कर रही है।

 

इस नगर निगम के भाजपा महापौर ने दिया इस्तीफा, जानिए इस्तीफे की वजह      

   

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप