चाय पिलाने के लिए घर बुलाया फिर किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनाए

Author Picture
By Sharma Published On: August 23, 2024

इंदौर: कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की घटना और महाराष्ट्र के बदलापुर में सामने आई घिनौनी वारदात के बाद भी समाज में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

एक और शर्मनाक घटना मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने चाय के बहाने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया।

इंदौर में महिला अपराधों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हालिया घटना में, एक परिचित शख्स ने महिला को घर के पास ही अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया। लेकिन उसने महिला को चाय के लिए अपने घर ले गया। वहाँ उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और इस शर्मनाक कृत्य का वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने महिला को वीडियो दिखाकर उसे धमकाना शुरू किया।

बाणगंगा पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने थाने पर आकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह निजी काम से बाहर थी और रास्ते में उसे एक परिचित व्यक्ति मिला, जिसने उसे घर छोड़ने की पेशकश की। महिला उसकी बात मान गई और मोटरसाइकिल पर बैठ गई।

आरोपी ने उसे चाय का बहाना बनाकर अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला का वीडियो बना लिया और उसे धमकाने लगा।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।