प्रदेश के 1.25 लाख परिवारों को आज गृह प्रवेश कराएंगे मुख्यमंत्री शिवराज

Author Picture
By Sharma Published On: March 18, 2021
CM Shivraj's

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 11 बजे मिशन ग्रामोदय का शुभारंभ करने धार पहुचेंगे, ग्राम उदय से भारत उदय का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय उदय रंजन मैदान में होगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। इसके पूर्व तैयारियों को लेकर धार विधायक नीना विक्रम वर्मा, कलेक्टर आलोक कुमार सिंह सहित जिले के तमाम आला अधिकारियों ने उदय रंजन क्लब मैदान पहुचकर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान कलेक्टर आलोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था करने सहित सोशल डिस्टेंस मेंटेन करने के निर्देश भी दिए हैं, आपको बता दें कि आज धार में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले में मिशन ग्रामोदय के तहत 675.499 करोड़ रूपए की लागत के 94 निर्माण कार्यो का लोकार्पण/भूमिपूजन करेंगे।

धार में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री अमित शाह और नरेन्द्र सिंह तोमर वर्चुअली शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धार नगर के नव निर्मित भोज उद्यान में राजा भोज की मूर्ति का अनावरण एवं शिल्प मेले का उद्घाटन भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले के भाजपा नेताओं और कार्यक्रताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।