CM शिवराज ने ट्वीट कर जताया प्रहलाद की मौत पर दुख

Author Picture
By Sharma Published On: November 8, 2020
निवाड़ी मध्यप्रदेश | जिले के पृथ्वीपुर क्षेत्र में खेत में बने बोरवेल के पास खेलते समय तीन साल का प्रहलाद बुधवार की सुबह उसमें गिर गया था। वह लगभग 60 फुट की गहराई पर फंसा हुआ था। बीते तीन दिन राहत और बचाव कार्य चला। इस अभियान में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस व होमगार्ड के जवान लगे हुए थे। लगभग 90 घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद प्रहलाद को रात लगभग तीन बजे निकाला गया। उसे निवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मध्य प्रदेश के पृथ्वीपुर क्षेत्र के एक गांव में 200 फुट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का प्रहलाद आज जिंदगी की जंग हार गया। लगभग 90 घंटे राहत और बचाव कार्य चला, मगर उसे बचाया नहीं जा सका। नन्हे प्रहलाद के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताया है।