उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने बीजेपी पर किये वीडियो हमले

Author Picture
By Sharma Published On: September 5, 2020
BJP-Congree

भोपाल। उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस, बीजेपी पर वीडियो के जरिए हमला कर रही है। कांग्रेस रोज कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर शिवराज सिंह चौहान के कामों की तुलना अपने 15 महीने के काम को भारी दिखाते हुए कर रही है। बता दें कि वीडियो बनाने और मुद्दे तलाशने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने एक टीम बनाई है जो यह काम कर रही है। याद दिला दें पिछले 2018 के चुनाव के दौरान कांग्रेस में वीडियो वार तेज किया था।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का काम अब उपचुनावों से ठीक उसी तर्ज पर कांग्रेस कर रही है। इस वार वह ना सिर्फ भाजपा सरकार पर हमला इन वीडियो के जरिए कर रही है बल्कि कमलनाथ सरकार के 15 महीनों की उपलब्धियों की तुलना भी बता रही है। हाल ही में कांग्रेस ने भाजपा सरकार वीडियो के जरिए आरोप लगाया कि किस तरह से हिंदुओं की आस्थाओं को रौंदा गया। पंडाल पर प्रतिबंध और कचरे में गजराज यह महापाप है वीडियो में दिखाएं गया है। भोपाल में कचरे की गाड़ी में गणेश जी को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है जिस पर कुछ श्रद्धालु लोग पुलिस और नगर निगम के गर्मियों से विवाद कर रहे है |