रीवा जि‍ले में अब कोरोना कर्फ्यू 26 अप्रैल तक लागू रहेगा

Author Picture
By Sharma Published On: April 14, 2021

रीवा : शहर सहित जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी ने सम्पूर्ण जिले में 23 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू लागू करने का निर्णय लिया है। अगर राज्य सरकार के शनिवार और रविवार के कोरोना कर्फ्यू को मिलाया जाय तो रीवा 14 अप्रैल की रात्रि बजे से 26 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।

1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक जिले में 1026 नए कोरोना संक्रमित सामने आएं हैं। जिसके चलते बुधवार को सुबह 11 बजे डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई थी।क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी में गुरुवार 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से 23 अप्रैल की रात्रि 10 बजे तक जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू करने का फैंसला लिया गया है। जल्द ही रीवा कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कोरोना कर्फ्यू के लिए नई गाइडलाइन्स जारी करेंगे।