MP में महिला सशक्तिकरण की मिसाल, 17 साल से कर रही कंडक्टर की नौकरी

Author Picture
By Sharma Published On: January 7, 2021

डिंडौरी : मध्यप्रदेश। आदिवासी बहुल जिला डिंडौरी में एक महिला नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश कर रही है आज के दौर में निराश हो चुकी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का पैगाम दे रही है। सरोज 17 वर्षों से यात्री बसों में कंडक्टर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

उनको कम उम्र में ही कई मुसीबतों को झेलकर भी हार नहीं मानी. सबसे पहले बस स्टेंड में अंडे की दुकान खोली. बेहतर कमाई न होने पर बसों में कंडक्टर की नौकरी कर ली, जिसे वो बखूबी निभा रही हैं। इस कार्य को देखकर जिले के अधिकारी सरकारी मदद और सम्मानित करने की बातें कह रहे हैं।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप