MP में गभर्वती बहू से ससुर ने किया दुष्कर्म, 6 लोगों पर FIR दर्ज 

Author Picture
By Sharma Published On: February 8, 2021
FILE POHOT

हरदा | मध्यप्रदेश रहटगांव थाना क्षेत्र के कचनार के पास जंगल में कलयुगी ससुर ने गभर्वती बहू के साथ दुष्कर्म किया। पति व सुसराल पक्ष के अन्य लाेगाें काे बताया कि पीड़िता काे इस मामले में मुंह बंद रखने के लिए कहा। मामले की जानकारी उजागर करने पर उसे धमकाया।

पीड़िता ने अपने मायके वालाें के साथ चिचाेली थाना पहुंचकर सुसर, पति सहित सुसराल पक्ष के 6 के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने सहित अन्य धराओं में केस दर्ज कराया है। केस डायरी रहटगांव थाने पहुंची। एएसआई संताेष रघुवंशी ने बताया मूल रूप से बैतूल जिले के चिचाेली थाना क्षेत्र निवासी देवकरण पिता दुलीचंद यादव वर्तमान में कचनार के पास जंगल में परिवार के साथ रहता है। ससुर देवकरण ने अपने बेटे गुरुचरण की पत्नी के साथ 1 अगस्त 2019 से 3 फरवरी 2021 के बीच दुष्कर्म किया।

उसने पति गुरुचरण के अलावा ससुराल के दीप पिता दुलीचंद, बलराम पिता दुलीचंद यादव, सालकराम पिता दुलीचंद यादव, लालू पिता दुलीचंद यादव काे मामले की जानकारी दी। लेकिन उसकी काेई मदद नहीं की। ससुराल के लाेगाें ने उसे ही धमकाया। इस मामले में पीड़िता ने चिचाेली थाने में शिकायत दर्ज कराई। चिचाेली पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर डायरी रहटगांव थाने भेज दी है।