पिता ने 3 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से की हत्या, पढ़िए पूरी खबर

Author Picture
By Desk Input Published On: October 28, 2024

बुरहानपुर। जिले के खकनार थाना क्षेत्र में शनिवार को एक शख्स ने अपने 3 साले के बेटे की हत्या कर दी। शख्स ने नशे की हालत में कुल्हाड़ी मार दिया, जिससे बेटे की मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद आरोपित पिता फरार हो गया। आरोपित के चाचा ने भतीजे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया।

वही खकनार थाना प्रभारी अभिषेक जाधव ने बताया कि शनिवार को उसारनी के रहने वाले राजू निराले ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भतीजे मुकेश मंडलोई द्वारा अपने ही पुत्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। जहां पर 3 वर्ष का बच्चा मृत पाया गया।

बच्चे के गले पर पिता द्वारा कुल्हाड़ी मारी गई थी। पुलिस द्वारा मृग कायम कर रविवार को बच्चे का पोस्टमार्टम किया गया। थाना खकनार में आरोपी पर केस पंजीबद्ध कर दिया है अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।