पूर्व कमलनाथ दो दिन पहले जिन प्रदेश उपाध्यक्ष के घर पहुंचे थे , उन्हें पार्टी का नोटिस जारी 

Author Picture
By Sharma Published On: December 14, 2020

मध्य प्रदेश | सागर सुरखी विधानसभा उप चुनाव में कांग्रेस के साथ हुए भितरघात को लेकर पार्टी अब एक्शन मोड में आ गई है। हाल में ही जैसीनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप पटेल और भाजपा विधायक गोविंद सिंह राजपूत के बीच हुई बातों का ऑडियो वायरल हुआ था। इसके बाद पार्टी ने दिलीप को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया।

अब मप्र कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बुंदेल सिंह बुंदेला का ऑडियो वायरल हुआ है। इसमें बुंदेला भाजपा विधायक राजपूत से फोन पर बात कर रहे हैं। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि दो दिन पहले खुद प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ उनके घर पहुंचे थे।

पिछले दिनों बुंदेला का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें बुंदेला और राजपूत के बीच हुए संवाद में बुंदेला कह रहे है कि मेरा शरीर भले ही दूसरी जगह हैं, लेकिन आत्मा आपसे लगी हुई थीं। इस ऑडियो में यह भी कहा जा रहा है कि आपसे जो चर्चा हुई थी, वो सभी क्षेत्र हम जीत गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इस ऑडियो को गंभीरता से लेते हुए और पार्टी के खिलाफ काम करने पर बुंदेल सिंह को कारण बताओ नोटिस थमाया है। रविवार को प्रभारी जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उन्हें नोटिस भेजा है।

नोटिस में यह लिखा कांग्रेस पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ सुरखी विधानसभा उपचुनाव में पार्टी को नुकसान पहुंचाया है। इसको चलते एक सप्ताह में अपना पक्ष स्पष्ट करें। अन्यथा पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई की जाएगी।