पूर्व प्रधानमंत्री की बिगड़ी तबीयत,दिल्ली एम्स में कराया गया भर्ती

Author Picture
By Sharma Published On: October 13, 2021

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स कार्डियो टावर में डॉ. नितीश नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रही है।बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुखार की शिकायत के बाद AIIMS दिल्ली में भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले ही उन्हें बुखार आया था जिसके बाद उनको आज डॉक्टरों के सलाह के बाद एडमिट कराया गया। डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है।

बात दे इसी साल अप्रैल में मनमोहन सिंह कोरोना से संक्रमित भी हुए थे और एम्स में कुछ दिनों तक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री ने चार मार्च और तीन अप्रैल को कोरोना के टीकों की दो खुराक ली थी।

मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। एम्स में 2009 में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। उनकी उम्र 88 साल है और उन्हें शुगर की भी बीमारी है।