मप्र में दो हिस्ट्रीशीटर गुटों के बीच गैंगवार,3 की हालत गंभीर,15 से ज्यादा हुए घायल

Author Picture
By Sharma Published On: April 8, 2021

खंडवा, मध्यप्रदेश। खंडवा में दो हिस्ट्रीशीटर गुटों के बीच गैंगवार हो गई। इस वारदात में कई लोग घायल हो गए हैं। मोघट थाना क्षेत्र के रामेश्वर टेकड़ा में दो हिस्ट्रीशीटर ग्रुप्स के बीच बुधवार देर रात के बाद गैंगवार हो गया।

रामेश्वर टेकडा में शहबाज और शहजाद निजाम और उसके 15-20 साथियों ने शर्मा गैरेज के पास शादाब पटेल परिवार के घर में घुसकर हमला कर दिया। क्षेत्र में करीब 2 घंटे तक दहशत मची रही। रात में ही रामेश्वर टेकड़ा पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने आरोपियों को धरपकड़ शुरू कर दी है।मोघट पुलिस ने फिलहाल 4 लोगों पर नामजद प्रकरण दर्ज किया है।दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर धारदार हथियारों से हमला किया। इसमे कई लोग घायल हुए है,जिन्हें सुबह तक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।