प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिलते ही डबरा पहुंचे श्री रावत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Author Picture
By Sharma Published On: September 8, 2020
General

डबरा। रावत समाज के युवाओं ने हरिपुर से डबरा तक बाइक रैली निकालकर भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत जोरदार स्वागत किया। मध्यप्रदेश में 27 विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती इसको लेकर भाजपा प्रदेश संगठन ने 5 महामंत्रियों मैं ग्वालियर चंबल संभाग से रणवीर सिंह रावत को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ग्वालियर चंबल संभाग में 16 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए ओबीसी वर्ग को लुभाने के लिए रणवीर सिंह रावत को प्रदेश संगठन महामंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है|  

आज मंगलवार दोपहर डबरा पहुंचे प्रदेश भाजपा महामंत्री रणवीर सिंह रावत का माधवराव सिंधिया चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं रावत समाज के युवाओं ने जोरदार स्वागत करते हुए रणवीर सिंह रावत भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। आपको बता दें कि डबरा में हो रहे भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा तथा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर भाजपा को जिताने के लिए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने लव कुश गार्डन पहुंचे हैं। जहां उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया है। स्वागत करने वालों में जितेंद्र गुप्ता टिंकल पाठक राज रावत सैलू रावत मंडावर भरत रावत प्रशांत रावत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे है |