दशहरे पर तेज़ रफ्तार कार का कहर, 20 लोगों को कुचला

Author Picture
By Sharma Published On: October 15, 2021

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद यहां हड़कंप मच गया।

 

 

दरअसल कार में भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ था। इसी के चलते आरोपी तेज रफ्तार से कार चलाते हुए निकला। एक युवक को भी कार चालक ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद जिसने भी कार रोकने का प्रयास किया आरोपी ने कुचल दिया। इस हादसे में करीब 16 लोग घायल हुए हैं।

 

गुस्साए लोगों ने कार को पीछे से पत्थर मारे। साथ ही कार को रोकने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा पत्थलगांव के रायगढ़ रोड का बताया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।