MP के इस जिले में भूकंप के झटके से अफरा-तफरी के बीच सड़कों पर निकले लोग

Author Picture
By Sharma Published On: October 1, 2021

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में शुक्रवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।भूकंप सुबह करीब 11.49 पर आया। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 बताई जा रही है। भूकंप के इन झटकों से किसी को कोई हानि नहीं हुई।मौसम विभाग ने बताया कि भूकंप के झटके बारिश की वजह से आए। अगर दोबारा बारिश होती है तो झटके फिर आ सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक भूकंप के झटके सिवनी में छिंदवाड़ा चौक पर महसूस किए गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि जमीन में दो बार कंपन हुआ। यह करीब 5 सेकंड का था। लोगों की दुकानों के दरवाजे और कांच बजने लगे। अफरा-तफरी के बीच लोग बीच सड़क पर आ गए।

जानकार बताते हैं कि सिवनी की जमीन के अंदर चट्टाने अलग तरह की हैं।ये चट्टानें चूने की हैं।पानी लगने पर ये चट्टानों में सिकुड़न होती है और ये धंस जाती हैं। इसी वजह से यहां भूकंप आते हैं। ये भूकंप भी ज्यादा बारिश की वजह से ही आया। बताया जा रहा है कि अभी 24 घंटे में दोबारा भूकंप महूसस किया जा सकता है।अगर आने वाले कुछ घंटों मे और भी बारिश हुई तो चट्टानों पर असर पड़ेगा।लेकिन यह ज्यादा तीव्र नहीं होंगे। रिएक्टर पैमाने पर इनकी तीव्रता एक हो सकती है।