दूल्हा तो बना दिया पर दामाद नहीं बनाएंग सिंधिया को :कमलनाथ 

Author Picture
By Sharma Published On: October 29, 2020
Made the groom but will not make Scindia the son

मध्यप्रदेश | मुंगावली सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए। भाजपा ने उन्हें दूल्हा तो बना दिया पर देख लेना दामाद नहीं बनाएंगे। 15 महीने पहले कांग्रेस की सरकार जन बल से बनी थी, लेकिन 6 महीने पहले भाजपा की सरकार जन बल नहीं बल्कि धन बल से बनाई गई। यह बात मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने बुधवार को मुंगावली में आयोजित चुनावी सभा में कही।

 

 

वे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयाराम लोधी क समर्थन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पहले ये भूमि महाराजाओं की थी, इसलिए मेरा ज्यादा आना जाना नहीं होता था लेकिन अब मैं आता-जाता रहूंगा। यहां हर समाज, हर धर्म, हर जाति के लोग हैं। हम  सबसे संबंध जोड़ते हैं। नेहरू जी, बाबा साहब अंबेडकर ने देश को अनेकता में एकता और देश को एक माला में पिरोने का संविधान बनाया। चुनाव तो लोकतंत्र का उत्सव होते हैं।

 

 

बाबा साहब ने संविधान में लिखा कि देश में किसी सांसद या विधायक के निधन होने पर उपचुनाव होगा लेकिन अब देश में अनैतिक राजनीति शुरू कर दी गई है और धनबल का प्रयोग करके जनता पर उपचुनाव मढ़े जा रहे हैं। शिवराज बताएं अपने कार्यकाल की उपलब्धियांउन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुली चुनौती देते हुए कहा कि शिवराज मुझसे खुले मंच पर आकर चर्चा कर लें। वे अपने 15 वर्षों के कार्यकाल और अपनी उपलब्धियां बताएं और मैं अपने 15 माह के कार्यकाल के बारे में बताऊंग