MP By Election-2021 : चुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक की हार्ट अटैक से मौत

Author Picture
By Sharma Published On: October 30, 2021

खरगोन। खंडवा लोकसभा उपचुनाव ड्यूटी में लगे शिक्षक दयाराम जाधव की हार्ट अटैक से मौत गई। वे भगवानपुरा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सरवर देवला के बालक छात्रावास आश्रम में पदस्थ थे। जानकारी अनुसार जाधव सरवर देवला में 2015 में पदस्थ हुए थे।

 

जानकारी के अनुसार शिक्षक जसवंत सिंह चौहान ने बताया कि 29 अक्टूबर को चुनाव सामग्री के लिए खरगोन के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार की शाम को ही खरगोन से बड़वाह विधानसभा में चुनाव के लिए पहुंच गए थे। देर रात को जाधव का स्वास्थ्य बिगड़ा था, इससे उनकी मौत हो गई। वे बड़वाह में चुनाव में रिजर्व पार्टी में थे।