निवाड़ी में बोरवेल में गिरा एक मासूम प्रहलाद, बचाने के लिए लगातार पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन

Author Picture
By Sharma Published On: November 5, 2020

निवाड़ी: मध्य प्रदेश के ओरछा में 3 वर्ष का मासूम प्रहलाद कुशवाहा बोरवेल में गिर गया है. अभी तक उसका रेस्कस्यू नहीं किया जा सका है. सेना की 2 सदस्यीय टीम उसे बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू कर रही हैं. वहीं, पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मासूम को बचाने के लिए शिवराज सरकार से अपील की है उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ओरछा के सेतपुरा में एक मासूम बालक प्रहलाद के बोरवेल में गिरने की जानकारी मिली है. मैं सरकार से मांग करता हूं कि उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए|

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप