जीतू पटवारी ने कहा बीजेपी की सरकार में महिलाएं और बच्चिया सुरक्षित नहीं 

Author Picture
By Sharma Published On: September 8, 2020
PATWARI

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की पलाश पंचायत अंतर्गत ग्राम भैरूपाड़ा में 13 साल की मासूम के साथ सामूहिक को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने दु:ख व्यक्त किया है। जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर जंगल राज कायम हो गया है। उन्होंने कहा कि देश में महिला अत्याचार, बलात्कार के साथ ही मासूमों के साथ दुष्कृत्य के मामलों में मध्य प्रदेश पिछले बीजेपी शासन काल में देश में नंबर वन पर था। 

वही एक बार फिर प्रदेश में छेड़छाड़, हत्या, अपहरण और बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे है। जीतू पटवारी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2018 में देश में बलात्कार की कुल 33,356 घटनाएं दर्ज की गई थी। इनमें से 5,433 घटनाएं (करीब 16 प्रतिशत) मध्य प्रदेश में हुईं, जिनमें पीडि़ताओं में छह साल से कम उम्र की 54 बच्चियां भी शामिल थी। वहीं साल 2016 और वर्ष 2017 में भी मध्य प्रदेश बलात्कार के मामलों में देश में नंबर एक पर था।