तीसरे दिन भी हड़ताल पर बैठे पटवारी संघ, SDM ने जारी किया नोटिस

Author Picture
By Sharma Published On: December 16, 2020

धमतरी। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पटवारी संघ की हड़ताल आज भी जारी है। धमतरी के अलावा महासमुंद के पटवारी भी हड़ताल पर बैठे हैं। प्रदर्शनकारी पटवारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तब तक हड़ताल जारी है।

इधर हड़ताल के चलते काम प्रभावित हुआ है। एसडीएम ने हड़ताली पटवारियों को काम पर वापस लौटने के लिए नोटिस जारी किया है। जिसमें काम पर लौटने को कहा है।

वहीं आदेश के अनुसार हड़ताल खत्म नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।