PM नरेंद्र मोदी और सोनिया गांधी ने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की

Author Picture
By Sharma Published On: October 2, 2021

नई दिल्ली।आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती है। वहीं देश के पूर्व प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री की भी 117वीं जयंती है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वे विजयघाट पहुंचे और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को नमन किया। वहीं, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी राजघाट और विजयघाट पहुंचकर दोनों महापुरुषों को नमन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री को भी याद किया। उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए ट्वीट किया पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। मूल्यों और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा।