सिंधिया के गढ़ में बनेगा ”श्रीराम टेकरी नगर”, MP की सबसे ऊंची राम की प्रतिमा

Author Picture
By Sharma Published On: January 28, 2021

गुना: गुना शहर को पर्यटन नगरी की तर्ज पर विकसित करने के लिए तैयारी जारी है. शहर के सबसे प्राचीन धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी मंदिर के पास ही पुरापोसर में भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा लगाई जा रही है यह मध्य प्रदेश की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी इसकी ऊंचाई 110 फीट होगी राज्य में वर्तमान में सबसे ऊंची प्रतिमा जबलपुर के बरगी नगर में मां काली की है, जिसकी ऊंचाई 108 फीट है |

इसे स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत आएगी परियोजना को श्रीराम टेकरी ट्रस्ट के माध्यम से साकार किया जाएगा इस संबंध में परियोजना को साकार करने जा रहे पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया और गुना कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने गुना में पत्रकारों को जानकारी दी  बताया गया कि श्रीराम टेकरी धर्मस्थल को केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक विरासत के रूप में स्थापित किया जाएगा |

इस पूरे प्रोजेक्ट पर 50 करोड़ रुपए खर्च होंगे इसके आसपास हाट बाजार, पंचवटी भी विकसित किए जाएंगे. इस पूरी परियोजना में तीन वर्षों से ज्यादा का समय लगेगा परियोजना से संबंधित एक एनीमेशन भी कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने पत्रकारों के समने पेश किया इसमें श्रीराम टेकरी नगर का एक काल्पनिक चित्र भी प्रदर्शित किया गया |

पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया ने बताया कि उनकी कोशिश गुना को मध्य प्रदेश के पर्यटन नक्शे पर लाने की है. इसी दिशा में काम किया जा रहा है मंत्री ने बताया कि मंदिर की प्रेरणा उन्हें एक स्वप्न से मिली थी उस समय उन्हें मंत्री पद भी नहीं मिला था इसी प्रेरणा से अभिभूत होकर उन्होंने सबसे पहले टेकरी पर लाइट का इंतजाम कराया था बुधवार को राम टेकरी की डिजाइन लॉन्च की गई |