बीजेपी के प्रदेश महामंत्री बने रणवीर सिंह रावत

Author Picture
By Sharma Published On: September 3, 2020
BJP

करैरा।  रणवीर सिंह रावत के बीजेपी के प्रदेश महामंत्री बनने पर करैरा में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और मिठाईयाँ बाट कर अपनी खुशी जाहिर की। बी जे पी मंडल अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने कहा कि करैरा से बीजेपी महामंत्री बनना मेरे लिए गौरव बात है। पूर्व मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश सोनी ने कहा कि प्रदेश राजनीति में अब करैरा का योगदान और भी बढ़ेगा अल्पसंख्यक मोर्चा।

जिला अध्यक्ष नफीस खान ने कहा कि करैरा जैसे छोटे कस्बे के एक व्यक्ति को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के महामंत्री बनना शिवपुरी जिले के लिए गौरव की बात है। इस खास मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पवन लोधी ,भाजपा युवा नेता मनीष गुप्ता एडवोकेट ,मनीष दुबे ,राजू शर्मा ,दाऊद खान, वरुण खटीक, भावेश कुशवाह ,आदि साहित कई कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की।  वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।