इंदौर में सेक्स रैकेट का खुलासा,दो युवतियों समेत 7 गिरफ्तार

Author Picture
By Sharma Published On: November 24, 2021

इंदौर। बांग्लादेश से युवतियों को भारत लाकर देह व्यापार कराने वाले दलाल को इंदौर के विजयनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो युवतियां और 4 लोग भी पकड़े गए हैं। दलाल ने पूछताछ में बताया कि वह बांग्लादेश से युवतियों को इंदौर लाकर दूसरे इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस देह व्यापार में लिप्त आशिक और जोया नाम की दो लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है।

 

 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 14 मोबाइल बरामद किए हैं। इन नंबर्स पर अलग-अलग जगह से युवतियों के लिए डिमांड आया करती थी। अब पुलिस इन नंबरों की कॉल डिटेल निकालने में लगी है। सेक्स रैकेट के दलाल बांग्लादेश से लाई गईं इन युवतियों को कोड वर्ड ‘गाड़ी’ कहकर बुलाते हैं। पुलिस ने बताया कि दलाल विजय दत्त के पास से बांग्लादेश का बना हुआ पासपोर्ट भी जब्त किया गया है।

 

इंदौर पुलिस सेक्स रैकेट के गिरोह को लगातार ट्रेस कर रही है। विजयनगर थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले मुंबई में कई जगह दबिश दी। इससे पहले ही दलाल विजय दत्त इंदौर आ गया। उसे मंगलवार दोपहर पुलिस ने हिरासत में लिया है।