विधायकों से बोले शिवराज – सिर्फ माला ना पहने, कांग्रेस के घपले गिनाएं

Author Picture
By Sharma Published On: September 7, 2020
Shivraj

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में सभी 27 सीटों को जीतने के लिए भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सभी से दो टूक शब्दों में कहा कि मुझे हर हाल में रिजल्ट 100 फीसदी ही चाहिए। सभी लोग सब कुछ छोड़कर उप चुनाव के मैदान में उतर जाएं। सभी 27 की 27 सीटें जीतना है। यह जलवा और रुतबा तभी तक है, जब तक सरकार है। उन्होंने यह निशाना नाराज चल रहे विधायक, सांसद और मंत्रियों पर साधा। इसमें शिवराज के अलावा वीडी शर्मा और कई मंत्री, विधायक और सांसद भी शामिल हुए। जनहित से जुड़े मुद्दे हर हाल में पूरे किए जाएं। आम लोगों को केंद्र में रखें। किसी भी कीमत पर हमें एक भी सीट नहीं जाने देना है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।

सर्फ माला नहीं पहनना काम भी करना है।

शिवराज ने पार्टी पदाधिकारियों को भी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि केवल लेटर पैड छपवाकर नामधारी नहीं बनना है। सिर्फ माला नहीं पहनना है। काम करना है। हमें लोगों के बीच कल्याण के काम लेकर जाना है। चौपाल लगाना है। हमारे पास अभी हर गांव में चौपाल लगाने का समय है। इसके जरिए हम जनता से जुड़ सकते हैं। हर विधायक, सांसद और मंत्री काम करें। हर मोर्चे का उपयोग करें। हम आपको सभी संगठनों की लिस्ट भी देंगे। उनसे संपर्क करिए। सोशल मीडिया का उपयोग करें। कांग्रेस के घपले गिनाएं।