STF ने 5 लाख के इनामी डकैत किया एनकाउंटर,AK-47 भी बरामद

Author Picture
By Sharma Published On: October 30, 2021

सतना। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में आतंक का पर्याय बने 5 लाख 50 हजार के इनामी डकैत गौरी यादव को उत्तर प्रदेश STF ने मार गिराया। चित्रकूट के बाहिलपुरवा के माधा के पास जंगल में शुक्रवार रात गिरोह और यूपी STF की मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग हुई। मुठभेड़ के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

 

यूपी STF ने मौके से 1 AK-47, एक क्लाशनिकोव सेमी ऑटोमैटिक राइफल, 12 बोर की एक बंदूक और काफी संख्या में कारतूस बरामद किए। गौरी यादव पर मध्यप्रदेश के सतना जिले के थानों में कई मामले दर्ज हैं। मध्यप्रदेश सरकार ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था जबकि यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम रखा था।

 

 

इनामी डकैत गौरी 2009 में गिरफ्तार हुआ था। बाद में उसे जमानत मिली, वो जेल से बाहर आया। इसी दौरान उसने बिलहरी गांव में दिल्ली पुलिस के दारोगा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हादसे के बाद से वो दोबारा जंगल मे उतरा था। पुलिस के मुताबिक, डकैत गौरी यादव का गैंग काफी कमजोर हो गया था। उसके गैंग में ज्यादा सदस्य नहीं बचे थे। गैंग में लगभग 6 या 7 सदस्य ही बचे थे। बारिश बंद होने का पुलिस इंतजार कर रही थी। पहले ही पुलिस ने दावा किया था कि बरसात के मौसम के बाद इसे ढेर कर दिया जाएगा।