आज गुड फ्राइडे ,PM नरेंद्र मोदी ने कहा- आज का दिन हमें ईसा मसीह के संघर्ष और बलिदान की दिलाता है याद

Author Picture
By Sharma Published On: April 2, 2021

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है। वह जरूरतमंदों की सेवा करने और बीमार लोगों के कष्ट दूर करने के लिए समर्पित थे।’’

ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने के शोक में दुनिया भर में ईसाई समुदाय के लोग गुड फ्राइडे मनाते हैं।