मंगल का गोचर,वृष सहित इन राशियों के जातकों होगा ये बड़ा लाभ 

Author Picture
By Sharma Published On: October 19, 2021

Mangal Rashi Parivartan 2021: मंगल को भूमि, साहस और पराक्रम का ग्रह माना गया है। वह 22 अक्टूबर 2021 को तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल का गोचर सिंह ,वृषभ और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ होगा। ज्योतिष के मुताबिक मंगल का राशि परिवर्तन इन राशियों के जातकों की किस्मत बदल देगा।

 

सिंह राशि

अध्यात्म से जुड़े विषयों में रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना रहेगी। बीमा और शेयर्स से जुड़े जातक व्यस्त रहेंगे। वह अच्छा मुनाफा होगा। नौकरीपेशा वर्ग से उच्च अधिकारी खुश रहेंगे। वह प्रमोशन मिल सकता है। विदेश यात्रा करने के योग है। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। जीवनसाथी के साथ किली बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। हालांकि समय रहते सुधर जाएंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छी डील मिलेंगी।

कुंभ राशि

उधार या रुका पैसा मिलने की संभावना रहेगी। कुभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग को मेहतन का फल मिलेगा। वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम-संबंधों में नजदीकिया आएंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। हालांकि कुछ लोग आप के खिलाफ अफवाह फैला सकते हैं। ऐसे लोग से बचकर रहें।

वृषभ राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से वृषभ राशिवालों को मेहनत का फल मिलेगा। जिस कार्य से लिए काफी समय से परेशान थे। उसमें जीत हासिल करेंगे। व्यापारियों और नौकरी पेशा के अच्छे दिन शुरू होंगे। बेरोजगारों को नौकरी के प्रस्ताव मिलेंगे। हालांकि किसी व्यक्ति के साथ कहासुनी होने की संभावना है। वह बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।