उमा भारती की अपनों को नसीहत,उतना ही झुको जितना चुनाव जीतने के बाद झुक सको

Author Picture
By Sharma Published On: October 25, 2021

सतना। सतना के रैगांव क्षेत्र के आमा गांव में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी के समर्थन में चुनावी सभा में पहुंचीं। चुनावी सभा को जैसे ही उमा भारती संबोधित करने लगीं, तभी प्रतिमा बागरी मंच से ही जनता को झुककर प्रणाम करने लगीं। इस पर उमा भारती ने उन्हें रोका और कहा की अब अब, उतना ही झुको, जितना चुनाव जीतने के बाद झुकती रहो। पूर्व मुख्यमंत्री ने संबोधन के बीच में ही प्रतिमा बागरी को ये नसीहत दे डाली।

 

उमा भारती ने मंच से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राजमाता विजया राजे सिंधिया ने कांग्रेस को ध्वस्त करके भारतीय जनसंघ को मजबूत किया था। ऐसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को ध्वस्त कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने में सहयोग प्रदान किया

 

सतना के आमा गांव में रविवार को चुनावी सभा में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा- मुख्यमंत्री बनने के बाद कमलनाथ 15 महीने दिखे ही नहीं।