T20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका 2026 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करेंगे भारत ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीता इसके बावजूद इस टूर्नामेंट से एक आश्चर्यजनक खबर आई है ICC की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जांच शुरू कर दी है इस मुकाबले में फिक्सिंग का शक है जो एक डॉक्यूमेंट्री के अंदर दावा किया गया है
ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने बताया कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) ने कनाडा क्रिकेट में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच शुरू कर दी है। कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया मुकाबला जांच का केंद्र है। न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर पर खास ध्यान है। कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने उस ओवर में गेंदबाजी की थी। उन्होंने उस ओवर में नो-बॉल फेंकी लेग साइड पर वाइड डाली और कुल 15 रन लुटाए। कनाडा के पेसर डिलोन हेलिगर और जसकरण सिंह ने भी महंगे ओवर फेंके थे। वहीं स्पिनर साद बिन जफर ने तीसरा ओवरविकेट मेडन लगाया
कनाडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (CBC) के इन्वेस्टिगेटिव प्रोग्राम the Fifth Estate द्वारा प्रसारण की गई डॉक्यूमेंट्री Corruption Crime and Cricket ने यह जांच शुरू की। डॉक्यूमेंट्री में कनाडा क्रिकेट बोर्ड के अंदरूनी मामलों प्लेयर चुनाव में दबाव और मैच से संबंधित संदिग्ध घटनाओं के आरोप लगाए गए हैं दूसरी जांच में कहा गया है कि क्रिकेट कनाडा के सीनियर बोर्ड सदस्यों ने तब के कोच खुर्रम चोहान पर दबाव डाला था कि वे कुछ विशेष खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए उन पर दबाव डाल रहे थे
ICC की एंटी-करप्शन यूनिट इन आरोपों की जांच कर रही है इसलिए कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया जा रहा है ICC की एंटी-करप्शन यूनिट के इंटेरिम जनरल मैनेजर एंड्र्यू एफग्रेव ने कहा ACU को CBC की ओर से प्रसारित कार्यक्रम की जानकारी है।बात दें पिछले एक साल से कनाडा क्रिकेट में प्रशासनिक अस्थिरता रही है। प्लेयर्स को सैलरी और प्राइज मनी में देरी पूर्व सीईओ सलमान खान की नियुक्ति और उनके खिलाफ चोरी-धोखाधड़ी के आरोप पहले से चर्चा में हैं


