Home प्रदेश मनचलों ने लड़कियों के साथ कर दी मारपीट, एक महिला सहित दो...

मनचलों ने लड़कियों के साथ कर दी मारपीट, एक महिला सहित दो लोग घायल

भोपाल।अशोकागार्डन थाना इलाके में कार सवार दो मनचलों ने शनिवार रात करीब 10:30 बजे दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर लड़कियों से मारपीट कर दी। आसपास के लोग जब आगे बढ़े तो मनचलों ने चाकू लहराना शुरू कर दिया। चाकू लगने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। भीड़ ने दोनों युवकों को मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। उधर घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया। रात 12 बजे तक भीड़ थाने पर मौजूद थी। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उधर इस मामले में देर रात तक पुलिस कोई भी जानकारी देने से बचती रही।

जानकारी के मुताबिक रात के समय दो लड़कियां फेमस होटल के सामने अपनी स्कूटी लेकर खड़ी थीं। इस दौरान कार सवार दो युवक उनके पास रुके और अश्लील कमेंट्स करने लगे। विरोध करने पर मनचलों ने कार से उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। लड़कियों ने जब गाड़ी में टक्कर मारने पर ऐतराज जताया, तो दोनों युवकों ने उनसे मारपीट करना शुरू कर दी। आसपास के लोग बीच बचाव के लिए आगे बढ़े तो मनचलों की चाकू लहराना शुरू कर दिया। इससे वहां से गुजर रही एक महिला चाकू लगने से घायल हो गई। एक युवक को भी चाकू से चोट लगी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। लोगों ने मनचलों के साथ मारपीट कर उन्हें पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान पथराव भी किया गया।

 

error: Content is protected !!
Exit mobile version