मध्य प्रदेश के भिंड में एक बेजुबान कुत्ते के साथ क्रूरता का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लाठियों से पीट-पीटकर कुत्ते की हत्या करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी पर पत्थर से बांधने का आरोप
स्थानीय लोगों के अनुसार, शंकर सिंह कुशवाह नामक व्यक्ति ने कुत्ते को बेरहमी से पीटने के बाद उसे रस्सी से पत्थर के सहारे बांध दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। ‘इंसानियत समिति’ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी पुष्टि
पुलिस ने घटना का वीडियो साक्ष्य के रूप में लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि होगी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।