जड़ेरूआ गांव में एक साथ निकली 6 अर्थी, गांव हुआ गमगीन, ऊर्जा मंत्री प्रदुमन ने पीड़ित परिवारों को बंधाया ढांढस

Author Picture
By Sharma Published On: March 23, 2021
gwalior purani chawni road accident

ग्वालियर। पुरानी छावनी इलाके में मंगलवार सुबह हुए हृदय विधायक भीषण सड़क हादसे में 13 की मौत हो गई थी। हादसा इतना खतरनाक था,कि बस की टक्कर से ऑटो के परखच्चे तक उड़ गए थे। इस भीषण हादसेे में एक ऑटो ड्राइवर समेत ऑटो में सवार 12 महिलाओं की मौत हो गई थी।

जिनमें से छह महिलाएं जड़ेरुआ गांव की थी। जिनकी अंत्येष्टि गांव में स्थित श्मशान घाट पर एक साथ की गई अंत्येष्टि के दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल करीब एक घंटा पीड़ित परिवारों के बीच रहे और उन्हें ढांढस बंधाया।

ह्रदय विदारक सड़क हादसे के बाद जड़ेरूआ गांव पहुंचे 6 महिलाओं के शव को देखकर सभी ग्रामीण सन्न रह गए। पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। गांव में महिलाओं की एक साथ अंत्येष्टि की गई। इस दौरान महिलाओं के शवों को गांव के श्मशान घाट ले जाया गया। जहां उनके परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार किया।

इस दौरान प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर मृतक महिलाओं के शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधा रहे थे और उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिया है। ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह के अलावा पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल भी शोकाकुल परिवारों से मिले और उन्हें हिम्मत बंधाई। दोनों ही नेता करीब 1 घंटे तक जडेरुआ गाँव में शोकाकुल परिवार के साथ मौजूद थे।