इंदौर के द्वारकापुरी इलाके में एक केयरटेकर ने भरोसे का कत्ल करते हुए बुजुर्ग दंपति के घर पर हाथ साफ कर दिया। जब बुजुर्ग अपनी बीमार पत्नी को अस्पताल ले गए, तो पीछे से महिला केयरटेकर ने नकदी, चांदी के जेवर और मकान के मूल दस्तावेज चुरा लिए।
विश्वासघात की वारदात
पीड़ित कैलाश चंद्र ने अपनी बीमार पत्नी की देखभाल के लिए दीपिका नाम की महिला को काम पर रखा था। पत्नी के अस्पताल में भर्ती होने और बाद में निधन के दौरान, आरोपी महिला ने घर में अकेली होने का फायदा उठाया और कीमती सामान लेकर चंपत हो गई।
दस्तावेज बेचने की साजिश
मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने मकान के मूल दस्तावेज किसी को बेचने की कोशिश की और खरीदार ने पीड़ित से संपर्क किया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।