इंदौर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के सभी 22 ब्लॉकों में पार्टी ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आम जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई।
बाइक की प्रतीकात्मक शवयात्रा
सुखलिया क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए एक बाइक की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली। हाथ गाड़ी पर बाइक रखकर किए गए इस प्रदर्शन के जरिए पेट्रोल, रसोई गैस और बिजली की बढ़ती कीमतों पर सरकार को घेरा गया।
सरकार से राहत की मांग
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में कार्यकर्ताओं ने आम आदमी के बिगड़े बजट का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो पार्टी का विरोध प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।