भिंड: जमीन नामांतरण के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने दबोचा

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 27, 2026

भिंड जिले में कृषि भूमि के नामांतरण के एवज में घूस मांग रहे पटवारी संजय बघेल को ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पीड़ित किसान राघवेंद्र बघेल ने पटवारी द्वारा बार-बार परेशान करने और पैसों की मांग करने की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी।

नामांतरण के लिए बना रखा था दबाव

किसान ने बताया कि जमीन नामांतरण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए पटवारी ने पहले 30 हजार रुपये मांगे थे, जिसे बाद में 10 हजार रुपये पर तय किया गया। किसान रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने मामले की सूचना लोकायुक्त को दी।

घर के बाहर बिछाया जाल

शिकायत की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से पटवारी के घर के बाहर घेराबंदी की। जैसे ही किसान ने रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 5 हजार रुपये पटवारी को दिए, टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।