मंदसौर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 3, 2026

मंदसौर जिले के सुवासरा में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद युवक सड़क पर काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसे शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

किशोरपुरा निवासी 25 वर्षीय मदन माली डग से अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। युवक के गले, सिर और हाथ-पैरों पर गहरी चोटें आई हैं, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार देकर मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

घटना के समय पीछे से आ रहे युवक के दोस्त ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर मौजूद पिकअप चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।