मध्य प्रदेश: स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बिजली बिल में 11 करोड़ रुपये की बड़ी राहत

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 20, 2026

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। जुलाई महीने में टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ व्यवस्था के तहत 9.26 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को कुल 10 करोड़ 96 लाख रुपये की छूट प्रदान की गई है।

सोलर आवर्स में बिजली उपयोग पर विशेष लाभ

कंपनी द्वारा भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर आवर्स यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली का उपयोग करने पर 20 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली की खपत कम करने और ऊर्जा प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

भोपाल और ग्वालियर रीजन को मिला फायदा

इस छूट का सबसे अधिक लाभ भोपाल रीजन के 7.59 लाख उपभोक्ताओं को मिला, जिन्हें लगभग 8.40 करोड़ रुपये की राहत दी गई। वहीं, ग्वालियर रीजन के 1.66 लाख उपभोक्ताओं को 2.56 करोड़ रुपये की बचत हुई है। उपभोक्ता किसी भी सहायता के लिए 1912 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।