रीवा के नेशनल हॉस्पिटल में शनिवार रात एक भयावह हादसे में 50 वर्षीय मरीज सुरेश सेन की मौत हो गई। अस्पताल की लिफ्ट पहली मंजिल पर जाते समय अचानक नीचे गिर गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
लिफ्ट की तकनीकी खराबी बनी जानलेवा
मैहर जिले के निवासी सुरेश सेन इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, जैसे ही वे लिफ्ट से ऊपर जा रहे थे, अचानक तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट नीचे आ गिरी। इस हादसे में गंभीर चोट लगने से मरीज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल की लचर सुरक्षा व्यवस्था और लिफ्ट के रखरखाव पर गंभीर सवाल उठाए। अस्पताल परिसर में करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कराया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।