भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में अब बिल्डिंग परमिशन और घर बनाने के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य रहेगा। यह नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के साथ गांव में भी लागू रहेगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने पर भी पेड़ लगाना अनिवार्य होगा। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य जहां बिल्डिंग परमिशन के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य किया गया।
एमपी समाचारभोपालमध्यप्रदेश
World Environment Day 2021पर शिवराज ने की बड़ी घोषणा
By Sharma
Published On: June 5, 2021