दुबई में आयोजित ‘AIM कांग्रेस-2026’ के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और UAE के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद ज़ैयौदी के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान UAE के मंत्री ने मध्यप्रदेश में निवेश के लिए अपना समर्थन जताते हुए राज्य के ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है।
निवेश के लिए चिन्हित होंगी प्रमुख परियोजनाएं
बैठक में फूड प्रोसेसिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल और हेल्थ सेक्टर जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने 5 से 10 प्रमुख परियोजनाओं की पहचान करने का निर्णय लिया है, जिनकी प्रगति की समीक्षा अगले तीन महीनों के भीतर की जाएगी।
औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की उद्योग-हितैषी नीतियों और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी दी, जिससे UAE के निवेशकों को आकर्षित किया जा सके। इस साझेदारी से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आने और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।