उज्जैन में जन्माष्टमी की धूम: गोपाल मंदिर से इस्कॉन तक सजे कृष्ण धाम

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 4, 2026

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर उज्जैन नगरी पूरी तरह से भक्ति के रंग में रंग गई है। शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट और धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां आज दिन भर भक्तों का तांता लगा रहेगा।

गोपाल मंदिर और इस्कॉन में विशेष आयोजन

प्रसिद्ध गोपाल मंदिर में भगवान को 1100 किलो पेड़े का महाप्रसाद अर्पित किया जाएगा, वहीं रात 12 बजे जन्म आरती का भव्य आयोजन होगा। दूसरी ओर, इस्कॉन मंदिर को विदेशी फूलों और आकर्षक विद्युत रोशनी से सजाया गया है, जहाँ राधा-कृष्ण के विग्रहों का विशेष श्रृंगार आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सांदीपनी आश्रम की अलौकिक छटा

भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षास्थली सांदीपनी आश्रम में जन्माष्टमी पर भव्य ‘फूल बंगला’ सजाया गया है। यहाँ सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और मध्यरात्रि में जन्म उत्सव के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का समापन होगा।