2 युवकों ने अपनी मामी को जंगल लेजाकर किया दुष्कर्म, मामा के एक्सीडेंट की बात कहकर ले गए थे

Author Picture
By Sharma Published On: July 28, 2021

ग्वालियर। ग्वालियर में दो युवकों ने अपनी ही मामी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को उसके पति के एक्सीडेंट की बात कहकर ले गए थे। आरोपी उसे जंगल में ले कर गये थे। यहां उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। बाद में आरोपी महिला को ब्लैकमेल भी करने लगे। परेशान होकर महिला ने पति को आपबीती सुनाई। इसके बाद महारापुरा थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

महाराजपुरा स्थित भारत मार्केट निवासी 24 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती है। पति अक्सर रात में ऑटो चलाता है। घर से कुछ दूर रिश्ते में भांजे लगने वाले अरविंद माहौर और सोनू माहौर रहते हैं। कुछ दिन पहले रात 9 बजे महिला का पति ऑटो लेकर काम पर निकल गया था। कुछ देर बाद अरविंद और सोनू घर पहुंचे और महिला को बताया कि मामा का एक्सीडेंट हो गया है। जल्दी चलो, उनकी बातों में आकर महिला उनके साथ चली गई। दोनों युवक उसे महाराजपुरा में ही जंगल में ले गए। यहां महिला को धमकाकर उसके साथ दोनों ने दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपियों ने धमकी दी, यह बात किसी को बताई, तो जान से मार देंगे। बदनामी के कारण महिला चुप रही। कुछ दिन बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगे। महिला ने पति को आपबीती बता दी। इसके बाद पति उसे लेकर महाराजपुरा थाने पहुंचा। मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया, घटना के बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह बेटे की हत्या करने की धमकी दे रहे थे। इस कारण उसने बच्चे को घर से निकालना तक बंद कर दिया था। कहीं जाना होता था, तो पति के साथ ही जाती थी।