महिला के साथ 4 लोगों ने की हैवानियत, आंखों में मिर्ची डाल कर किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: April 16, 2021

ग्वालियर। शहर के कंपू थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पहले तो आरोपियों ने महिला को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ किया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्ची तक डाल दी। महिला ने पुलिस में शिकायत की है। जिसके बाद चार आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक कंपू थाना में एक महिला ने थाने में शिकायत की है ,कि 4 लोगों ने पहले तो उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ लिया और फिर तिघरा क्षेत्र में ले जाकर सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। जब महिला ने आरोपियों का विरोध करना चाहा ,तो उन्होंने महिला की आंखों में मिर्ची डाल दी। जैसे तैसे करके महिला उनके चंगुल से छूटकर कंपू थाना पुलिस के पास पहुंची और अपने साथ हुई वारदात को पुलिस को बताया ,कि 4 लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश कर रही है। आरोपियों में से एक आरोपी हलवाई का काम करता है।