कूनो में आज छोड़े जाएंगे 5 और चीते, जानें पूरी खबर

Author Picture
By Desk Input Published On: March 17, 2025
leopards

श्योपुर। मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन क्षेत्र में सोमवार को मादा चीता गामिनी और उसके दो नर तथा दो मादा शावकों को छोड़ा जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी।

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री ने लिखा कि कूनो में चीतों का कुनबा बढ़ेगा। कूनो नेशनल पार्क के खजूरी पर्यटन जोन में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी अपने दो नर और दो मादा शावकों के साथ कल खुले जंगल में छोड़ी जाएंगी।

इस दौरान सफारी में पर्यटकों को चीतों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का मौका मिलेगा, जिससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद है। मध्य प्रदेश सरकार वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़िए : हाई कोर्ट का अनुदान प्राप्त स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण फैसला, पढ़िए पूरी खबर