देश में बीते 24 घंटे में 53,476 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने

Author Picture
By Sharma Published On: March 25, 2021

नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 53,476 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,17,87,534 हुई। 251 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,692 हो गई है।देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 3,95,192 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,31,650 है।

आपको बता दें अनलॉक के बाद देश में कोरोना के मामले फिर लगातार सामने आ रहे हैं। कई राज्यों में लॉकडाउन और वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। सामाजिक, राजनीतिक कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।शादी समारोह, दशगात्र में 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति है। केंद्र सरकार और राज्य सरकारें लोगों को कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।