7th Pay Commission: लाखों कर्मचारियों के हाथ आने वाली है बड़ी रकम,सरकार कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।

Author Picture
By Sharma Published On: March 10, 2021

नई दिल्ली। देश के लाखों कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सरकार ने बताया कि देश के 48 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों को कब से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। दरअसल कोरोना में कमी आने और वैक्सीनेशन में तेजी आने के बाद सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी पर विचार कर रही है।

राज्य सभा में केंद्र सरकार की ओर से इस पर जवाब दिया गया।

बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर 1 जुलाई 2021 तक रोक लगी है। वहीं अब सरकार इस रोक को हटाकर बढ़ाने पर विचार कर रही है। वहीं सरकार के फैसले के बाद कर्मचारियों को बड़ी राशि हाथ लगेगी।

दरअसल जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही में 3% इजाफा हुआ. अब जनवरी 2021 में यह 4% बढ़ा है. इससे यह 17% से बढ़कर 28% पर पहुंच गया है।

AG ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष और सिटिजन्स ब्रदरहुड के अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जून 2021 तक DA में और 3-4% का उछाल आ सकता है। इससे जून 2021 में रोक हटने के बाद DA बढ़कर 30-32% तक पहुंच जाएगा।

दरअसल जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा था। इसके बाद दूसरी छमाही में 3% इजाफा हुआ. अब जनवरी 2021 में यह 4% बढ़ा है. इससे यह 17% से बढ़कर 28% पर पहुंच गया है। AG ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष और सिटिजन्स ब्रदरहुड के अध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि जून 2021 तक DA में और 3-4% का उछाल आ सकता है। इससे जून 2021 में रोक हटने के बाद DA बढ़कर 30-32% तक पहुंच जाएगा।

हरीशंकर तिवारी के मुताबिक जून 2021 तक DA बढ़कर 30 से 32% हो जाएगा। इससे केंद्रीय कर्मचारियों के DA पेमेंट में करीब 15% का उछाल आएगा। मालूम होगा कि केंद्र सरकार इसे हर 6 महीने में संशोधन करती है। इसका कैलकुलेशन बेसिक पे को आधार मानकर प्रतिशत में होता है। अभी कर्मचारियों और पेंशनरों को अलग-अलग DA मिल रहा है।