मध्यप्रदेश में 89% तो ग्वालियर की 212 ग्राम पंचायतों में कोरोना के जीरो केस

Author Picture
By Sharma Published On: May 28, 2021
corona

भोपाल, मध्यप्रदेश। राज्य की 22,813 ग्राम पंचायतों में 89 प्रतिशत पंचायत कोरोना मुक्त हो गए हैं। ग्रीन जोन में 20313 ग्राम पंचायत आ गए हैं। वहीं भोपाल में 189 में से 122 पंचायत कोरोना मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। हालांकि 868 पंचायतों में कोरोना संक्रमण का कहर अब भी जारीहै। ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है।

प्रदेश में कोरोना का संक्रमण के मामले में अब स्थिति संभल रही है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 1 हजार 977 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। दूसरी ओर 24 घंटे में 70 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं आज  6 हजार 845 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

 

प्रदेश में कुल मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 7 हजार 828  मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। अब तक 7 लाख 73 हजार 875  कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक  7 लाख 27 हजार 700   मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 38 हजार 327 हो गई है।