महिला को कमरे में बंधक बनाकर परिचित युवक ने किया दुष्‍कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: June 16, 2021
भोपाल। कोलार इलाके में दस दिन पहले 34 वर्षीय महिला को उसका एक परिचित बहला-फुसलाकर बाइक से छोला मंदिर में स्थित अपने कमरे में ले गया। जहां उसने उसे बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। पीडिता ने जब भागने की कोशिश की तो उसके साथ मारपीट भी की। आरोपित के एक दोस्त ने भी महिला के साथ ज्‍यादती करनी चाही। किसी तरह महिला आरोपितों के कब्जे से छूटकर पति के पास पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताया। इधर, महिला के पति ने कोलार थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट करा रखी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपितों पर दुष्कर्म और छेड़खानी की एफआइआर दर्ज कर उन्‍हें हिरासत में ले लिया है।
कोलार पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला इलाके में अपने पति व बेटे के साथ रहती है। उसका पति निजी काम करता है। महिला भी निजी अस्पताल में काम करती है। महिला का कहना है कि वह गत 6 जून को घर से तैयार होकर अस्पताल जाने के लिए निकली थी। रास्ते में उसे राहुल दांगी मिला, जिसे वह पहले से जानती थी। राहुल उसे बहला-फुसला अपने साथ छोला मंदिर के नवजीवन कालोनी स्थित कमरे पर ले गया।
वहां आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने भागने की कोशिश की तो आरोपित ने उसके मारपीट की। उसे कमरे में बंधक बनाकर रखा और इस दौरान उसके साथ कई बार दुष्‍कर्म किया। राहुल के दोस्त जगदीश ने भी उसके साथ ज्‍यादती करने की कोशिश की।