एक व्यक्ति ने खुद को मारी गोली , फेसबुक लाइव कर SDM पर लगया ये बड़ा आरोप

Author Picture
By Sharma Published On: June 22, 2021

रायसेन। प्रदेश में रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील से आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में फेसबुक पर लाइव दिखा। यहां लंबे समय तक ड्रामा चलता रहा। व्यक्ति ने बंदूक खुद पर तानकर आत्महत्या का प्रयास किया।

साथ ही फेसबुक पर लाइव कर पूर्व एसडीएम डी.के सिंह सहित साहूकारों पर अपनी बर्बादी के आरोप लगाए हैं। इस मामले के बाद यहां हड़कंप मच गया। सौरभ जैन नाम के व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। दरअसल सौरभ जैन पर अस्पताल की बाउंड्री वॉल तोड़ने के आरोप लगे हैं। यहां गोली चलने की आवाज के बाद हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

दरअसल रायसेन जिले में आने वाले बेगमगंज सिविल अस्पताल में बाउंड्री वॉल तोड़ने के आरोप में सौरभ जैन को आरोपी बनाया गया था। इस मामले में करोड़ों का घोटाला हो चुका है। सिविल अस्पताल की बाउंड्री वॉल को लेकर शिकायतकर्ता बने सौरभ जैन जब खुद आरोपी बन गए तो उन्होंने न्याय की गुहार लगाते हुए सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों के चक्कर काटने शुरू कर दिए। हर तरफ परेशान होने के बाद भी न्याय न मिलने के कारण परेशान होकर सौरभ ने तहसील में जाकर खुद को गोली मार ली। इस दौरान सौरभ ने फेसबुक पर लाइव कर पूर्व एसडीएम डी.के सिंह सहित साहूकारों पर अपनी बर्बादी और छह करोड़ रुपये के कर्ज को लेकर कई गंभीर आरो लगाए हैं।